'कांग्रेस अगर सत्ता में आ गई तो तीन तलाक की कुप्रथा को फिर शुरू करा देगी...' CM योगी का विपक्ष पर हमला

Edited By Pooja Gill,Updated: 25 May, 2024 02:55 PM

if congress comes to power it will start

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन को शरीया कानून का पक्षधर बताते हुए कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आ गई तो तीन तलाक की कुप्रथा को फिर से शुरू करा देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र साफ साफ कहता...

CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इंडिया गठबंधन को शरीया कानून का पक्षधर बताते हुए कहा कि कांग्रेस अगर सत्ता में आ गई तो तीन तलाक की कुप्रथा को फिर से शुरू करा देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र साफ साफ कहता है कि वह भारत में पर्सनल लॉ को लागू करेगा। इसका मतलब कि देश में शरिया कानून की इजाजत मिल जाएगी। इस तालिबानी कानून के चलते बेटियों को स्कूल जाने से वंचित कर दिया जाएगा और महिलाओं को बुर्के में घर में ही दुबकना पड़ेगा। वहीं, दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया गया है, जिसके बाद महिलाओं को संसद में उचित भागीदारी प्राप्त होगी।      

आज भारत का सम्मान बढ़ा हैः योगी
मुख्यमंत्री ने कहा कि ''पूरे देश में फिर एक बार मोदी सरकार को लेकर उत्साह और उमंग है। चार जून के परिणाम‘अबकी बार 400 पार' के संकल्प को पुख्ता करेंगे। इस चार सौ पार के स्वर को सुनकर सपा और कांग्रेस को चक्कर आने लगता है। वो चारो खाने चित हो जाते हैं। पूरे देश में जनता एक ही स्वर से कह रही है कि जो राम को लाएंगे हम उनको लाएंगे। उन्होंने कहा ‘‘हमने बदलते हुए भारत देखा है। आपका वोट जब कमल पर चिह्न पर जाता है तो केंद्र में मोदी जी को और राज्य में मुझे ताकत मिलती है। आज भारत का सम्मान बढ़ा है। सीमाएं सुरक्षित हुई हैं। आतंकवाद और नक्सलवाद समाप्त हुआ है। जब केंद्र में कांग्रेस में और राज्य में सपा की सरकार थी तो रोज बम विस्फोट होते थे। देश का कोई कोना नहीं छूटा था जहां बम विस्फोट नहीं होता था। तब ये लोग सीमा पार आतंकवाद का बहाना बनाते थे।''

योगी ने विपक्ष पर कसा तंज
मुख्यमंत्री ने कहा कि ''नया भारत विकास की गाथा लिख रहा है। देश में 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन मिल रहा है। वहीं, पाकिस्तान की आबादी 23 करोड़ है, जो भूखों मर रही है। ऐसे में जो लोग पाकिस्तान की तरफदारी करते हैं उन्हें वहीं जाकर भीख मांगना चाहिए। योगी ने कहा कि 4 जून के बाद देश के 3 करोड़ गरीबों को एक एक मकान उपलब्ध कराने का काम भाजपा सरकार करेगी। बताया कि 500 साल की प्रतीक्षा को समाप्त करते हुए मोदी जी ने भव्य श्रीराम मंदिर में प्रभु रामलला को विराजमान कर दिया है। सपा और कांग्रेस तो रामभक्तों पर गोली चलाने वाले लोग हैं, आतंकवादियों के पैरोकार हैं।''      
 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!