'अगर 2024 में भाजपा सत्ता में लौटी तो छीन लेगी वोटिंग का अधिकार', अखिलेश का BJP पर बड़ा आरोप

Edited By Pooja Gill,Updated: 31 Dec, 2023 09:00 AM

if bjp returns to power in 2024

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बिजली कारखाना एटा में लगा था, जिसका काम अब तक पूरा नहीं हुआ है...

UP News: समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा बिजली कारखाना एटा में लगा था, जिसका काम अब तक पूरा नहीं हुआ है। वर्ष 2017 में नक्सली हमले में शहीद हुए केपी सिंह की प्रतिमा का अनावरण करने ब्लॉक जैथरा के ग्राम डाढ़ी पहुंचे अखिलेश यादव ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह चुनाव (2024 लोकसभा) देश के संविधान को बचाने का चुनाव है।

PunjabKesari
चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी: अखिलेश
अखिलेश यादव ने कहा, “अगर 2024 में ये लोग (भाजपा) लौट कर आ गए तो वोट डालने का अधिकार भी छीन लेंगे। एक ओर जहां महंगाई बढ़ गई है, बेरोजगारी बढ़ी है तो दूसरी ओर यह सरकार दावा कर रही है कि बड़े-बड़े उद्योगपति आएंगे कारखाने लगाएंगे।” अखिलेश यादव ने कहा कि सात साल में भाजपा ने एक भी ऐसा जिला अस्पताल नहीं बनाया जहां गरीबों का मुफ्त इलाज किया जाता हो। उन्होंने कहा कि भाजपा का काम है केवल झूठे मुकदमा करना, विपक्ष की आवाज को दबाना। उन्होंने दावा किया कि चुनाव में जनता भाजपा का सफाया कर देगी। 

यह भी पढ़ेंः अयोध्या में होगी पुरातन की दिव्यता, नूतन की आधुनिकता, बोले- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने प्रभु श्री राम की नगरी अयोध्या को रामायण काल के वैभव के स्तर पर विकसित करने का संकल्प व्यक्त करते हुए शनिवार को कहा कि वह पुरातन की दिव्यता एवं भव्यता तथा नूतन की आधुनिकता दोनों को आत्मसात करते हुये भारत को विकसित बनाने के लिये कृतसंकल्प हैं। मोदी ने शनिवार को अयोध्या में 15700 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के बाद एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुये यह बात कही। इस मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य एवं बृजेश पाठक, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव भी उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!