गर्लफ्रेंड के महंगे शौक ने छात्रों को बनाया लुटेरा,  पुलिस ने किया गिरफ्तार

Edited By Ruby,Updated: 06 Aug, 2019 01:04 PM

girlfriends  expensive hobby made students robbers

प्रयागराजः प्रयागराज पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जो अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियो के पास से 6 चोरी के मोबाइल  और नगद रूपये 26500 बरामद किए हैं। साथ ही एक बाइक भी...

प्रयागराजः प्रयागराज पुलिस ने दो शातिर लुटेरों को गिरफ्तार किया है। जो अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियो के पास से 6 चोरी के मोबाइल  और नगद रूपये 26500 बरामद किए हैं। साथ ही एक बाइक भी बरामद हुई है जो कुछ दिनों पहले ही  इलाके से चोरी हुई थी।

मामला प्रयागराज के नैनी थाना क्षेत्र का है। यहां 20 वर्षीय उज्ज्वल तिवारी किराए के मकान में रहकर पढ़ाई कर रहा है। वह अपनी गर्लफ्रेंड के महंगे शौक  पूरे करने के लिए राहगीरों को लूटता था। इस कारनामे में उसका साथी 16 वर्षीय युवक नागेंद्र यादव भी शामिल है। पुलिस ने दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि उज्जवल के पिता फतेहपुर में  सिपाही के पद पर तैनात हैं। 

पुलिस ने बताया कि गिरोह के कई और लोग भी हैं जो फरार चल रहे हैं। गर्लफ्रेंड के महंगे शौक को पूरा करने के लिए उज्जवल ने लूटपाट करना शुरू कर दिया था। मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के पास से  6 चोरी के मोबाइल  और नगद रूपये 26500 बरामद हुए हैं। साथ ही एक बाइक भी बरामद हुई है जो कुछ दिनों पहले ही  नैनी क्षेत्र से चोरी हुई थी।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!