Edited By Ramkesh,Updated: 04 Nov, 2021 01:21 PM
उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। घायलों की चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों...
फतेहपुर: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के खागा क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को रौंद दिया। घायलों की चीख पुकार सुनकर घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार की शाम खागा कोतवाली क्षेत्र में महिचा मंदिर के नजदीक अज्ञात वाहन ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार राजेन्द्र (30) और गणेश (22) की मौके पर ही मौत हो गयी और पप्पू (18) गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्होंने बताया कि दोनों युवकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए हैं और घायल युवक का इलाज किया जा रहा है।