Fatehpur News: इतनी पी ली थी शराब कि रातभर चारपाई पर करता रहा आराम, दुल्हन ने किया शादी से इनकार

Edited By Anil Kapoor,Updated: 03 Feb, 2024 03:58 PM

fatehpur news the bride refused to marry after seeing the drunkard

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक दूल्हा शराब पीकर अपनी शादी में पहुंच गया। इस दौरान जैसे ही दुल्हन को इस बात का पता लगा तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर...

Fatehpur News: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां एक दूल्हा शराब पीकर अपनी शादी में पहुंच गया। इस दौरान जैसे ही दुल्हन को इस बात का पता लगा तो उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। दुल्हन के शादी से इनकार करने पर वहां पर भारी हंगामा हो गया।

शराबी पिया देख दुल्हन ने किया शादी से इनकार
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, दूल्हा इतना नशे में था कि वह स्वागत के समय ठीक तरीके से खड़ा भी नहीं हो पा रहा था। उसके साथ आए बारातियों ने किसी तरह गाड़ी से उतारकर उसे चारपाई तक पहुंचाया और लेटा दिया। जब दुल्हन पक्ष के लोगों ने यह सब देखा तो सब  बहुत नाराज हुए और दूल्हे साथ साथ आए कुछ बाराती वापस भी चले गए। लेकिन दूल्हा नशे में इतना धुत था कि वह चारपाई पर लेटा हुआ आराम करता रहा।

नशे में धुत दूल्हा, बैरंग लौटी बारात
बताया जा रहा है कि दूल्हे की ऐसी हालत देख दुल्हन ने शादी करने से साफ मना कर दिया। जिसके बाद दूल्हे के साथ बारात में आए लोगों भी नाराज होकर वापस चले गए और दूल्हा रात भर चारपाई पर लेटा आराम करता रहा। सुबह होने पर लड़की पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बनाते हुए शादी में खर्च हुए रुपए की मांग की। दुल्हन के पिता ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के लोगों का सामने बैठाकर समझौता कर दिया, जिसके बाद बारात को बिना दुल्हन के ही वापस लौटना पड़ा। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!