पुलिस ने फर्जी IPS को किया गिरफ्तार, SSP बनकर फोन कर कहा- पैसे दे दो नहीं तो उठवा लूंगा

Edited By Imran,Updated: 24 Sep, 2024 07:34 PM

fake ips arrested in bulandshahr

यूपी के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने एक फर्जी IPS को गिरफ्तार किया है। उसने खुद को बुलंदशहर का SSP बताकर एक युवक को फोन पर धमकाया। कहा-पैसे दे दो, नहीं तो मैं तुम्हें घर से उठा दूंगा। तुम्हारा जीना हराम कर दूंगा। शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस के जरिए...

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर जिले में पुलिस ने एक फर्जी IPS को गिरफ्तार किया है। उसने खुद को बुलंदशहर का SSP बताकर एक युवक को फोन पर धमकाया। कहा-पैसे दे दो, नहीं तो मैं तुम्हें घर से उठा दूंगा। तुम्हारा जीना हराम कर दूंगा। शिकायत पर पुलिस ने सर्विलांस के जरिए लोकेशन ट्रेस कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने उसके पास से उत्तर प्रदेश पुलिस का फर्जी आईडी कार्ड, तीन अन्य विभागों के फर्जी आईडी समेत 10 फर्जी विजिटिंग कार्ड बरामद किए। उसकी पहचान शकील के रूप में हुई। वह जहांगीरपुर का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि ये फर्जी अधिकारी बनकर लोगों पर रौब गांठता था। खुद को IPS बताता था।      

जानिए पूरा मामला? 
जिले के कोतवाली जहांगीराबाद पुलिस को कस्बा निवासी शादान ने तहरीर दी थी। बताया, उसके पिता मोहम्मद शकील दिल्ली में मोहम्मद करीब अंसारी यहां पर सुपरवाइजर का काम करते हैं। उन्होंने वहां के कुछ लोगों से प्रॉपर्टी के रुपयों का लेनदेन किया था। इस दौरान दिल्ली के गोकलपुरी के रहने वाले दानिश अहमद और रईस अहमद पुत्र सगीर अहमद ने भी अपने रुपए प्रॉपर्टी में इन्वेस्ट किए थे। दानिश और रईस, उसके पिताजी पर पैसों के लेनदेन को लेकर दबाव बनाने लगे। कई बार गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। 16 सितंबर को रईस अपने साथियों के साथ उनके घर पर आया। यहां कोई न मिलने पर वह वापस चले गए।

मैं SSP बोल रहा हूं...पैसे दे दो नहीं तो...
घर से वापस जाने पर आरोपियों ने अज्ञात नंबर से उसे फोन मिलाते हुए कहा मैं एसएसपी बुलंदशहर बोल रहा हूं। तेरे पिता और दानिश के बीच पैसों का जो विवाद चल रहा है, उसमे दानिश को पैसे दे दो, नहीं तो मैं तुम्हें घर से उठा दूंगा, मैं तुम्हारा जीना हराम कर दूंगा।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!