Edited By Mamta Yadav,Updated: 16 Jun, 2025 06:11 PM

चंद्र सरोवर,गोवर्धन में पंडित दिनेश फलाहारी ने प्रधानमंत्री मोदी जी को अपने खून से पत्र लिखकर मांग की कि गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि गावो विश्वसस्य मातर:, उन्होंने बताया कि जब तक गौ माता जीवित है तब तक ही सनातन धर्म...
Mathura News, (मदन सारस्वत): चंद्र सरोवर,गोवर्धन में पंडित दिनेश फलाहारी ने प्रधानमंत्री मोदी जी को अपने खून से पत्र लिखकर मांग की कि गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता घोषित किया जाए। उन्होंने कहा कि गावो विश्वसस्य मातर:, उन्होंने बताया कि जब तक गौ माता जीवित है तब तक ही सनातन धर्म और देश सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि आर्थिक फायदा के लिए गौ माता को नहीं काटना चाहिए।

...गौ माता कटती रहेगी तब तक हमारे देश में आपदा, प्रलय आती रहेगी
दिनेश फलाहारी ने गौ माता के दूध को अमृत बताया और कहा कि गौ माता संपूर्ण विश्व का कल्याण करती है। जब तक गौ माता कटती रहेगी तब तक हमारे देश में आपदा, प्रलय आती रहेगी। उन्होंने मांग की है कि जब जो भी व्यक्ति गौ माता हत्या करता है या काट कर खाता है, उसको फांसी की सजा देनी चाहिए।

गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता घोषित नहीं किया तो वह भूखहड़ताल करेंगे
बता दें यह वही दिनेश फलाहारी हैं जिन्होंने तीन वर्ष पहले संकल्प लिया था कि जब तक भगवान श्री कृष्ण का मंदिर आजाद नहीं होगा तब तक वह भोजन नहीं करेंगे। वह आज भी अपने संकल्प पर कायम है। महामंडलेश्वर रामदास जी महाराज ने कहा कि गौ माता का दूध अमृत है और सभी के लिए फायदेमंद होता है। प्रदेश अध्यक्ष गुंजन शर्मा ने कहा कि गौ माता का वध रुकना चाहिए। पंडित दिनेश फलाहारी ने कहा कि यदि गौ माता को राष्ट्रीय गौ माता घोषित नहीं किया तो वह भूखहड़ताल करेंगे। इस पत्र को उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी जी के एक्स अकाउंट पर ट्वीट किया है। वहीं उनकी इस मांग का संतों ने भी समर्थन किया है।