लोकसभा में उठी पर्यटकों के लिए ताजमहल को रात 11 बजे तक खोले जाने की मांग

Edited By Moulshree Tripathi,Updated: 13 Feb, 2021 06:32 PM

demand for the taj mahal to be opened by 11 am for tourists lok sabha

भाजपा के एक सांसद ने आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ताज महल को रात्रि 11 बजे तक खोलने और शहर में यमुना नदी पर बराज बनाये जाने की मांग शनिवार को लोकसभा

नयी दिल्ली/आगराः  भाजपा के एक सांसद ने आगरा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए ताज महल को रात्रि 11 बजे तक खोलने और शहर में यमुना नदी पर बराज बनाये जाने की मांग शनिवार को लोकसभा में उठाई। आगरा लोकसभा क्षेत्र से सदस्य एस पी सिंह बघेल ने शून्यकाल में कहा कि ताज महल को एनजीटी और शीर्ष अदालत के मानदंडों के अनुरूप रात्रि 11 बजे तक पर्यटकों के लिए खोला जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि शहर में एक अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाया जाए और यमुना नदी पर बराज का निर्माण किया जाए। बघेल ने कहा कि नदी किनारे बसे सभी शहरों में रिवर फ्रंट बनने से ही पर्यटन बढ़ा है और अहमदाबाद में सावरमती, लखनऊ में गोमती रिवर फ्रंट इसके उदाहरण हैं। ऐसा ही आगरा में भी किया जा सकता है।

शून्यकाल में भाजपा के पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि जिस तरह देश में किसान आंदोलन चल रहा है, उसी तरह शिक्षा नीति को लेकर भी एक कुचक्र चल रहा है। उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि भविष्य में इस तरह की किसी भी आशंका को लेकर सरकार को सतर्क रहना चाहिए। कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि सरकार को तीन नये कृषि कानूनों के मुद्दे पर किसानों से बातचीत के जरिये जल्द से जल्द समाधान निकालना चाहिए ताकि आंदोलनकारी किसान अपने घर लौट सकें।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!