अजित सिंह के निधन पर राकेश टिकैत ने कहा- किसानों ने दिल्ली में अपना पैरोकार खो दिया

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 May, 2021 09:44 AM

death of ajit singh rakesh tikait said farmers lost their advocate in delhi

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख अजित सिंह के निधन से किसानों ने दिल्ली में अपना महत्वपूर्ण पैरोकार खो दिया है। टिकैत ने कहा कि अजित सिंह के निधन से खासकर कृषि कानूनों का विरोध...

गाजियाबाद: भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के नेता राकेश टिकैत ने गुरुवार को कहा कि राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के प्रमुख अजित सिंह के निधन से किसानों ने दिल्ली में अपना महत्वपूर्ण पैरोकार खो दिया है। टिकैत ने कहा कि अजित सिंह के निधन से खासकर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान बहुत दुखी हैं।

टिकैत ने एक बयान में कहा कि चौधरी अजित सिंह के निधन से किसानों ने दिल्ली में अपना एक महत्वपूर्ण पैरोकार खो दिया। अगर वह जीवित होते तो हर किसान आश्वस्त रहता कि दिल्ली में उसका एक घर है। चौधरी अजित सिंह का गुरुवार को गुरुग्राम के एक अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया। वह 82 साल के थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!