Edited By Ramkesh,Updated: 24 Dec, 2021 02:21 PM
अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने सपा सांसद जया बच्चन को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। सिंह ने कहा ''पहले तपस्वी श्राप या आशीर्वाद देते थे, परंतु अब कलयुग चल रहा...
लखनऊ: अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बीजेपी विधायक सुरेन्द्र सिंह ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने सपा सांसद जया बच्चन को लेकर अभद्र टिप्पणी की है। सिंह ने कहा 'पहले तपस्वी श्राप या आशीर्वाद देते थे, परंतु अब कलयुग चल रहा है इस समय नर्तकी भी श्राप देने लगी हैं।' विधायक ने कहा कि यह कलयुग का असली स्वरूप है। उन्होंने सरकार द्वारा लड़कियों की शादी उम्र सीमा 18 से बढ़ाकर 21 करने का समर्थन किया। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि सरकार को ऐसे भी कानून बनाना चाहिए कि 50 साल के बाद पुरुषों के शादी न कर सके।
उन्होंने कहा कि यह भी एक सामाजिक कुरीति है सरकार को जल्दी ही इस पर फैसला लेना चाहिए। उन्होंने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ ऐसे नेता है जो 50 साल की उम्र को पार कर चुके है उसके बाद भी शादी कर रहे है। इस पर तुरंत बैन लगना चाहिए।