Edited By Harman Kaur,Updated: 22 Dec, 2023 03:55 PM
संसद के हालिया शीतकालीन सत्र में विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित करने के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में ‘उप्र जोड़ो यात्रा' निकाल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर में काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया.....
UP Politics/मुजफ्फरनगर: संसद के हालिया शीतकालीन सत्र में विपक्ष के 146 सांसदों को निलंबित करने के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में ‘उप्र जोड़ो यात्रा' निकाल रहे पार्टी कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर में काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि ‘‘तानाशाह चाहे जितने षड्यंत्र कर ले, मगर हम पुरखों के सहेजे अपने लोकतंत्र पर कोई आंच नहीं आने देंगे।''
कांग्रेस ने सहारनपुर जिले से शुरू की 'उप्र जोड़ो यात्रा'
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां तेज करते हुए कांग्रेस ने अपनी 'भारत जोड़ो यात्रा' की तर्ज पर 'उप्र जोड़ो यात्रा' बुधवार को सहारनपुर जिले से शुरु की। यह यात्रा शुक्रवार को मुजफ्फरनगर पहुंची।‘उप्र जोड़ो यात्रा' में शामिल कांग्रेस के अनुषांगिक संगठन ‘इंडियन ओवरसीज कांग्रेस' उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष कैप्टन बंशीधर मिश्र ने बताया कि ‘उप्र जोड़ो यात्रा' में शामिल कार्यकर्ताओं ने केन्द्र सरकार द्वारा विपक्षी सांसदों को निलंबित कर देश की जनता की आवाज बंद करने के विरोध में काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन किया।
ये भी पढ़ें....
- गुब्बारा फुलाते हुए बेसुध होकर गिर पड़ा कक्षा 4 का छात्र, नाक से बहा खून...डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
- लोकसभा चुनाव के लिए BJP की नई रणनीति; हर जिले में बनेंगे कॉल सेंटर, लाभार्थियों से सीधा संवाद कर लेंगे फीडबैक
'हम पुरखों के सहेजे अपने लोकतंत्र पर कोई आंच नहीं आने देंगे'
इस बीच सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर उप्र कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल से पोस्ट किया गया कि ''सदन से 146 सांसदों का निलंबन लोकतंत्र को कुचलने के कुचक्र का प्रतीक है। इस तानाशाहीपूर्ण रवैए के विरोध में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने ‘उप्र जोड़ो यात्रा' के दौरान आज मुजफ्फरनगर में पार्टी पदाधिकारियों और यात्रियों के साथ काली पट्टी बांधकर मौन प्रदर्शन कर रहे हैं। तानाशाह चाहे जितने षड्यंत्र कर ले, मगर हम पुरखों के सहेजे अपने लोकतंत्र पर कोई आंच नहीं आने देंगे।''