'प्रियंका के गालों जैसी सड़कें बनवाएंगे', रमेश बिधुड़ी के इस बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार

Edited By Purnima Singh,Updated: 05 Jan, 2025 06:57 PM

congress retaliated on this statement of ramesh bidhuri

भाजपा नेता और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रमेश बिधुड़ी एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में बने हुए हैं। विवादों से घिरे रमेश बिधुड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली विधानसभा...

लखनऊ (अनिल कुमार सैनी) : भाजपा नेता और कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी रमेश बिधुड़ी एक बार फिर अपने विवादित बयान के चलते चर्चा में बने हुए हैं। विवादों से घिरे रमेश बिधुड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने कहा है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में जीत के बाद वह क्षेत्र की सड़कों को कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के ‘गाल’ जैसी बना देंगे। इसपर कांग्रेस ने पलचवार करते हुए रमेश बिधुड़ी को खूब लताड़ा है। 

कांग्रेस नेता अंशु अवस्थी ने कहा कि बीजेपी का चरित्र कभी मनुवाद से बाहर नहीं आ सकता। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी जी पर भाजपा के नेता पूर्व सांसद, और दिल्ली विधानसभा से प्रत्याशी रमेश बिधूड़ी की घटिया टिप्पणी उसी मनुवादी व्यवस्था की सोच दिखाती है। जिसमें महिलाओं, दलितों और अछूतों के प्रति घृणा भरी हुई है। इसी मनुवादी व्यवस्था का समर्थक आर.एस.एस और उनका राजनीतिक संगठन भाजपा समय समय पर अपना चरित्र दिखाते हैं। यही मनुवादी सोच मनुस्मृति से लेकर भाजपा और आर.एस.एस समाज के ऊपर थोपना चाहते हैं। जिस मनुस्मृति की मनुवादी सोच के खिलाफ हमारे सामाजिक नायकों ने लड़ाई लड़ी और आजादी के नायकों ने मनुस्मृति से मुक्ति के लिए भारत का संविधान दिया, लेकिन आज भी भाजपा और आर.एस.एस  उसी मनुस्मृति और मनुवाद जिसमें महिलाओं को पुरुष की चिता के साथ जिंदा जलाने की प्रथा थी उस सती प्रथा की पोषाक बीजेपी और आरएसएस ने प्रियंका गांधी जी के ऊपर टिप्पणी करवाकर अपना असली महिला विरोधी चेहरा दिखा दिया है। रमेश बिधूड़ी की घटिया सोच ऐसे ही नहीं बनी है। यह बीजेपी और आरएसएस द्वारा उनके नेताओं को दिए संस्कार हैं। रमेश बिधूड़ी तो अपने मुंह से इन शब्दों को कह रहे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!