'2022 UP विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी बनेंगी कांग्रेस की सारथी'

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Oct, 2019 12:22 PM

congress mlc said  priyanka gandhi will become congress

कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस की सारथी बनेंगी...

प्रयागराजः कांग्रेस के एमएलसी दीपक सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी कांग्रेस की सारथी बनेंगी।

उन्होंने कहा कि यूपी में कांग्रेस प्रियंका गांधी के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ेगी और सरकार भी बनाएगी। कांग्रेस की ओर से सीएम पद की दावेदार बनाए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में पहले से मुख्यमंत्री तय करने की परंपरा नहीं रही है।

वहीं यूपी विधानसभा के नतीजों पर दीपक सिंह ने कहा कि कांग्रेस का वोट प्रतिशत बढ़ा है और कई सीटों पर पार्टी दूसरे नंबर पर रही है। उपचुनाव के नतीजों से यह बात साफ हो गई है कि देश और प्रदेश की जनता कांग्रेस की ओर बड़ी उम्मीद से देख रही है। उन्होंने कहा कि बीजेपी की नौटंकी से देश की जनता ऊब चुकी है। जनता अब विकास और रोजगार चाहती है।

बता दें कि कांग्रेस एमएलसी शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे। यहां दीपक सिंह ने इलाहाबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में छात्र परिषद गठन के विरोध के चलते जेल भेजे गए एनएसयूआई के छात्र नेताओं से नैनी सेंट्रल जेल में जाकर मुलाकात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्र नेताओं की छात्रसंघ बहाली की मांग का पूरा समर्थन करती है और इस मुद्दे को विधानसभा और विधान परिषद में भी उठाया जाएगा।



 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!