टीकाकरण के बाद बिगड़ी आधा दर्जन छात्रों की हालत, मचा हड़कंप

Edited By Ramkesh,Updated: 27 Jul, 2024 05:46 PM

condition of half a dozen students deteriorated after vaccination

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब विद्लय में टीकाकरण के फौरन बाद आधा दर्जन से अधिक छात्राओं की हालत बिगड़ी। आनन- फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि टीकाकरण के...

बुलन्दशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब विद्लय में टीकाकरण के फौरन बाद आधा दर्जन से अधिक छात्राओं की हालत बिगड़ी। आनन- फानन में सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि टीकाकरण के बाद छात्रों के पेट और सिर में दर्द होने लगे। जिसके बाद छात्राओं को जिला अस्पताल में कराया भर्ती गया।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक बुलन्दशहर के अरनिया ब्लाक स्थित कलावली प्राथमिक विद्यालय में स्वास्थ्य विभाग की ओर से छात्राओं को बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण किया जा रहा था। इस दौरान कई छात्रों के पेट में दर्द होने लगा। उसके बाद अध्यापकों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचा। वीमार बच्चो का वीडियो शोसल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। उसके उसके बाद जिले आला अफसर मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। हालांकि अस्पताल प्रशासन से मिला जनकारी के मुताबिक अस्पताल में भर्ती छात्राओं की हालत स्थिर है। 

ये भी पढ़ें:- अनोखी प्रेम कहानी; एक दूसरे के प्यार में पागल देवर भाभी, प्रेग्नेंट होने पर पति के सामने रचाई शादी

Unique Love Story: उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पर प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक ने अपनी सगी भाभी से शादी रचा ली। दोनों ने पहले कोर्ट में शादी की और फिर मंदिर में रीति-रिवाज के साथ सात फेरे मिले। इस शादी की जानकारी के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही है।

दोनों के बीच गहरा होता गया रिशता
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला जफराबाद क्षेत्र के बीबीपुर गांव का है। यहां के निवासी शिरोमणि गौतम के बड़े बेटे बहादुर गौतम की शादी सरायख्वाजा क्षेत्र के पल्हामऊ गांव की निवासी सीमा गौतम से 26 मई 2023 को हिंदू रीति-रिवाजों के साथ हुई थी। कुछ दिनों बाद ही बहादुर की पत्नी को अपने देवर सुंदर गौतम से प्यार हो गया। दोनों के बीच रिश्ता गहरा होता गया। इस बात की जानकारी बहादुर गौतम को हो गई। लेकिन, परिवार वालों के समझाने पर मामला शांत हो गया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!