'अल्पसंख्यक को आरक्षण पिछड़ो (SC-ST) पर अतिक्रमण', कानपुर में बोले सीएम योगी

Edited By Imran,Updated: 08 May, 2024 05:07 PM

cm yogi said in kanpur

सीएम योगी आदित्यनाथ आज कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा में बीजेपी प्रत्यासी के समर्थन में अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटमपुर तहसील के पतारा ब्लॉक में जनसभा को संबोधित करने पहुँचें।

कानपुर [ प्रांजुल मिश्रा ] : सीएम योगी आदित्यनाथ आज कानपुर देहात की अकबरपुर लोकसभा में बीजेपी प्रत्यासी के समर्थन में अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के घाटमपुर तहसील के पतारा ब्लॉक में जनसभा को संबोधित करने पहुँचें। उन्होंने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के नारे लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की। इसके बाद उन्होंने माँ कुष्मांडा की पावन धरा घाटमपुर की भूमि और जनता को नमन किया। इसके बाद सीएम योगी ने विपक्ष पर जमकर हमला किया। मुख्यमंत्री योगी ने कहा लगभग आधा चुनाव हो चुका है और रुझान बताते हैं फिर एक बार मोदी सरकार इस बार 400 के पार जाएगी। उन्होंने विपक्षियों पर तंज कसते हुए कहा एक तरफ राम भक्त दूसरी ओर द्रोही है और राम द्रोही का पतन निश्चित है।

देश मे चारों तरफ से एक ही आवाज़ आ रही है जो राम को लाएं है हम उनको लाएंगे।  कानपुर की धरती पौराणिक और ऐतिहासिक है। यह केवल चुनाव नही है, भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने का चुनाव है। विपक्ष माफियाओ को गले का हार बनाएंगे। पिछड़े और दलितों का अधिकार विपक्ष मुसलमानों को दे देते है। बीजेपी ने धार्मिक आधार पर आरक्षण का हमेशा विरोध किया है। सच्चर कमेटी का उदाहरण देते हुए कहा रिपोर्ट में कांग्रेस ने साजिश कर मुस्लिम जातियों को Sc/st में शामिल किया था।

बिना मांगे कांग्रेस को सपा-बसपा ने दिया था समर्थन
कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा 2004 में सपा बसपा ने कांग्रेस को बिना मांगे समर्थन दिया था। बिना नाम लिए कहा कि पार्टी ने देश के अलग अलग भागों में आतंकवाद,अलगावाद फैलाने का काम किया। ये वो लोग है जो देश के खिलाफ साजिश कर रहे है। राम भक्त और पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन पर सपा के पास संवेदना को शब्द नही थे। उमेश पाल के हत्यारों को मिट्टी में मिलाया गया। विपक्ष माफिया के घर फातिया पढ़ने गए थे। यह चुनाव भारत को बनाने का चुनाव है। आतंकवाद नक्सलवाद खत्म हुआ,विकास कार्य हो रहे। 

घाटमपुर में बनेगा शुगर कांप्लेक्स
घाटमपुर शुगर मिल पुनः चलाने की मांग पर कहा कि रिपोर्ट आने दीजिए घाटमपुर में शुगर कांप्लेक्स बनेगा। सपा सरकार में कानपुर में तमंचे बनते थे और आज कानपुर की बनी तोपें सीमा की सुरक्षा कर रही हैं। बीजेपी सरकार में कानपुर में बना गोला बारूद पूरे विश्व मे जा रहा है।आज व्यपारियों से रंगदारी नही ली जाती बल्कि पीएम स्वनिधि से उनका सहयोग किया जा रहा। प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सुरक्षा की जिम्मेदारी हमारी है। हम केवल रामलला को विराजमान नही करते बल्कि माफियाऔं की राम नाम सत्य की यात्रा निकलना भी जानते है। 
बदलेगा अकबरपुर का नाम

अकबरपुर लोकसभा पर बोलते हुए कहा कि वहां का नाम ऐसा है कि बार-बार बोलने का मन नही करता। गुलामी की जंजीरों में हम आज भी जकड़े हुए हैं। गुलामी के बचे हुए अंशो को समाप्त किया जाएगा। उन्होने कहा कि सभी मतदाता और कार्यकर्ता अब भोले बन जाए। मोदी जी के प्रतिनिधि बन विकसित भारत के लिए वोट भोले को जिताएं ।आपकी भावी पीढ़ी आपको धन्यवाद देगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!