यूपी विधानसभा में बोले सीएम योगी- पिछली सरकारों की नीयत खराब थी

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 26 Feb, 2020 02:01 PM

cm yogi bids in up assembly intention of previous

यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम बिना भेदभाव से यूपी में काम कर रहे हैं। प्रदेश का इंडस्ट्रियल डेवलप कर रहे हैं। योगी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकारों से जनता परेशान थी। उनकी नीयत खराब थी। सिर्फ सरकारी...

लखनऊः यूपी विधानसभा बजट सत्र के दौरान में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर भड़ास निकाली। योगी ने कहा कि विपक्ष जब किसानों पर चर्चा की मांग करता है तो हंसी आती है। पिछले 15 वर्षों से पूरा प्रदेश संकीर्ण मानसिकता और नकारात्मकता में जकड़ा हुआ था। हमने राज्य के लोगों को इससे बाहर निकाला है। राज्य सरका पर मजहब के आधार पर काम करने का आरोप कोई नहीं लगा सकता है। हम बिना भेदभाव से यूपी में काम कर रहे हैं।

सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों से जनता परेशान थी। उनकी नीयत खराब थी। सिर्फ सरकारी कमरों में बैठकर सब दिखाई नहीं देता, जमीन पर आकर काम करना पड़ता है। 
उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने राज्य को बदहाल किया। पहले जाति के आधार पर काम होता था, लेकिन मौजूदा सरकार सकारात्मक सोच से काम कर रही है। हमारी सरकार ने शिक्षा को बढ़ावा दिया।

योगी ने कहा कि जो बजट पेश हुआ है वह विकास को गति प्रदान करने वाला और युवा को ऊर्जा देने वाला है। सही मायने में यह बजट सबका साथ सबका विश्वास की धारणा पर ही बनकर निकला है। उन्होंने कहा कि हमने पुलिस और पीएसी की क्षमता को बढ़ाया। पुलिस के आधुनिकरण की तरफ बढ़ाने की तरफ इस बजट में प्रावधान किया गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था बढ़ाने की दिशा में काम हुआ है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!