UP के 33 हजार किसानों को सीएम Yogi Adityanath का तोहफा, 109 करोड़ रुपए का कर्ज होगा माफ

Edited By Anil Kapoor,Updated: 10 Jan, 2023 11:06 AM

cm yogi adityanath s gift to 33 thousand farmers of up

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने 33 हजार किसानों (Farmer) को बड़ी सौगात दी है। जिसके तहत किसानों का 109 करोड़ रुपए (Crore Rupees) का कर्ज (Debt) माफ किया जा रहा है। ज्ञात हो कि साल 2017 में योगी सरकार (Yogi...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) की योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) सरकार ने 33 हजार किसानों (Farmer) को बड़ी सौगात दी है। जिसके तहत किसानों का 109 करोड़ रुपए (Crore Rupees) का कर्ज (Debt) माफ किया जा रहा है। ज्ञात हो कि साल 2017 में योगी सरकार (Yogi Government) की कर्जमाफी (debt relief) योजना के तहत कुछ तकनीकि खामियों की वजह से इन किसानों को लाभ नहीं मिल पाया था। जिसके बाद अब योगी सरकार (Yogi Government) की तरफ से उन खामियों को दूर करते हुए कर्जमाफी का आदेश जारी किया गया है। प्रदेश सरकार द्वारा अब 19 जिलों के 33000 किसानों का 190 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जा रहा है।

PunjabKesari

योगी सरकार का किसानों के लिए राहत भरा फैसला
जानकारी के मुताबिक, साल 2017 में उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार बनने के बाद कैबिनेट में किसानों की कर्जमाफी का फैसला लिया गया था। इस दौरान लाखों किसानों के 1 लाख तक के कर्ज माफ किए गए थे। लेकिन कुछ तकनीकि खामियों की वजह से 33,408 किसान कर्जमाफी के फैसले से वंचित रह गए थे। अब योगी सरकार की तरफ से उन छूटे हुए किसानों के भी 190 करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया जाएगा। इस संबंध में योगी सरकार की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है।

PunjabKesari

तकनीकी खामियों के चलते कुछ किसानों का नहीं हुआ था कर्जमाफ
आपको बता दें कि कभी सूखे और कभी बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदाओं के चलते किसानों की फसल बर्बाद हो जाती है। जिसके बाद किसानों को मुनाफे की जगह नुकसान उठाना पड़ता है और वे अपना कृषि कर्ज माफ नहीं करा पाते हैं। अब योगी आदित्यनाथ सरकार का कर्जमाफी का फैसला किसानों के लिए राहत लेकर आएगा। गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में साल 2017 में कर्जमाफी के दौरान तकनीकी खामियों के चलते कुछ किसानों का कर्ज माफ नहीं हो पाया था। इनमें से कुछ किसान हाईकोर्ट गए थे। जिसके बाद हाईकोर्ट ने इन किसानों को कर्ज माफी का लाभ दिए जाने का आदेश दिया था।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!