CM Yogi को धमकी देने का मामला; UP ATS की टीम जाएगी मुंबई...करेगी जांच

Edited By Pooja Gill,Updated: 04 Nov, 2024 12:20 PM

case of threatening cm yogi up ats team will go to mumbai  will investigate

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी भरा संदेश भेजने के मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार को एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला आरोपी ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी...

UP News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए धमकी भरा संदेश भेजने के मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार को एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस महिला आरोपी ने सीएम योगी को जान से मारने की धमकी दी थी। इसी मामले में अब यूपी एटीएस की टीम मुंबई जाएगी और मामले में पूरी जांच पड़ताल करेंगी।

UP ATS की टीम करेगी पूरे मामले की जांच
दरअसल, मुंबई यातायात पुलिस को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जान से मारने की धमकी भरा एक संदेश मिला था। जिसके बाद पुलिस अलर्ट मोड पर थी और कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस आरोपी महिला की पहचान 24 साल की फातिमा खान के रूप में हुई है। सूचना प्रौद्योगिकी में बीएससी कर रही है। वह अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर इलाके में रहती थी। उसके पिता लकड़ी का कारोबार करते हैं। पुलिस ने बताया कि महिला अच्छी तरह से शिक्षित है, लेकिन मानसिक रूप से अस्थिर है। महिला को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने जांच पड़ताल की। अब यूपी एटीएस की टीम मुंबई जाकर महिला से पूछताछ कर सकती है और इस मामले में पूरी जांच पड़ताल करेगी।

महाराष्ट्र दौरे पर जाने वाले है सीएम योगी
सीएम योगी महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए जाने वाले हैं। इसी बीच उन्हें जान से मारने की धमकी मिल गई। जिसके बाद महाराष्ट्र की पुलिस अलर्ट पर है। मुंबई पुलिस के यातायात नियंत्रण कक्ष को एक अज्ञात फोन नंबर से संदेश मिला कि अगर आदित्यनाथ मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देते हैं तो उन्हें राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता बाबा सिद्दीकी की तरह मार दिया जाएगा। इस धमकी भरे संदेश की जानकारी मुंबई पुलिस ने यूपी पुलिस को दी। इस मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!