2019 में विपक्ष मिलकर लड़े तो भी भाजपा को 51 प्रतिशत वोट मिलेगाः बीजेपी मंत्री

Edited By Ruby,Updated: 23 Sep, 2018 04:00 PM

उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में परिवहन राज्यमंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया। यहां पक्का तालाब पर नगरपालिका के कर्मचारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान वह मीडिया से रूबरू...

इटावा(अर्वीन कुमार): उत्तर प्रदेश के इटावा जनपद में परिवहन राज्यमंत्री स्वतन्त्र देव सिंह ने स्वच्छता कार्यक्रम के तहत सफाई अभियान चलाया। यहां पक्का तालाब पर नगरपालिका के कर्मचारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान वह मीडिया से रूबरू हुए और विपक्ष पर निशाना साधते हुए पत्रकारों के सवालों के उन्होंने कुछ इस तरह जवाब दिए।

PunjabKesari

*सवाल-सेक्युलर मोर्चा से भाजपा को फायदा होगा या नहीं ?
परिवहन मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि आने वाला समय मोदी जी के साथ चलेगा। 2019 में सपा बसपा और कांग्रेस तीनों मिलकर लड़े। ये तीनों सामने आ जाएं फिर भी भाजपा को 51 प्रतिशत वोट मिलेगा।

*सवाल-शिवपाल सिंह यादव के सेक्युलर मोर्चा की मदद भाजपा कर रही है ?
स्वतन्त्र ने जवाब देते हुए कहा कि भाजपा गरीबों की पार्टी है। सज्जन एवं देवतुल्य कार्यकर्ता हैं। प्रधानमंत्री गरीब परिवार से हैं, योगी सन्त महात्मा हैं। सभी ईमानदार हैं। इनके परिवार(यादव) का कोई भी सदस्य सरकारी गाड़ी में नहीं बैठ सकता। हम लोग कहां से कोई सेक्युलर मोर्चा खड़ा कर पाएंगें। हमारी पार्टी की अपनी विचार धारा है बीजेपी गरीबों की मदद के लिए है।

PunjabKesari

*सवाल-पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का आरोप है कि शिवपाल सिंह की मुलाकात अमित शाह से हुई है?
मंत्री बोले-हम लोग तो सभी से मुलाकात करते हैं। सभी पार्टीयों के लोग बीजेपी में आ जाएं, सभी पार्टीयों के कार्यकर्ता बीजेपी का हिस्सा बन जाएं। हम लोग यही चाहते हैं भारत माता की जय कौन बोलेगा ? ये सपा बोलेगी या आजम खान बोलेगें। वन्दे मातरम कौन बोलेगा ? सोनियां जी बोलेगीं पाकिस्तान वाले बोलेगें ? ये तो भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और हिन्दुस्तानी ही बोलेगें। इसलिए हमारी विचार धारा है राष्ट्रवाद और गरीबों का कल्याण करना।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!