BJP सांसदों को मिली नई जिम्मेदारी, बनाने होंगे 20 हजार नए सदस्य...विधायक भी चलाएंगे सदस्यता अभियान

Edited By Imran,Updated: 20 Aug, 2024 06:49 PM

bjp mp will make 20 thousand new members in up

भारतीय जनता पार्टी यूपी में अभी से उपचुनाव के साथ 2027 को साधने के लिए जुट गई है। इसी क्रम में रविवार को इसको लेकर पहली बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हुई थी और अब सदस्यता अभियान को लेकर एक कार्यशाला आज लखनऊ की इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई। भाजपा...

UP Politics: भारतीय जनता पार्टी यूपी में अभी से उपचुनाव के साथ 2027 को साधने के लिए जुट गई है। इसी क्रम में रविवार को इसको लेकर पहली बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय पर हुई थी और अब सदस्यता अभियान को लेकर एक कार्यशाला आज लखनऊ की इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई। भाजपा का सदस्यता अभियान 1 सितंबर से शुरू हो रहा है। 

सदस्यता अभियान कार्यशाला के तहत मिली जिम्मेदारी के अनुसार, प्रदेश के सभी सांसद कम से कम बीस हजार नए सदस्य बनाएंगे और विधायकों को दस हजार नए सदस्य बनाना होगा। इसी तरह मेयर को 15 हजार, जिला पंचायत अध्यक्ष को दस हजार और नगर पालिका अध्यक्ष को न्यूनतम पांच हजार सदस्य बनाना अनिवार्य होगा।

भाजपा ने तय किया है कि  इस बार सदस्य बनाने में फर्जीवाड़ा रोकने के लिए सत्यापन अभियान भी साथ-साथ चलेगा। एक ही व्यक्ति दो बार सदस्य न बन सके, इसकी जांच प्रदेश कार्यालय से की जाएगी। इसके लिए अलग से एक टीम बनाई जाएगी। भाजपा के सदस्यता अभियान की शुरुआत एक सितंबर से केंद्रीय स्तर पर लांचिंग से होगी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में चल रही सदस्यता अभियान की कार्यशाला में संगठन महामंत्री धर्मपाल ने बताया कि यूपी में दो या तीन सिंतबर को अभियान की लांचिंग होगी। जिलों में चार और पांच सितंबर को लांचिंग की जाएगी।

दो-दो लाख नए सदस्य जोड़ने पर फोकस
युवा मोर्चा को 15 लाख नए युवाओं को जोड़ने, महिला, पिछड़ा और किसान मोर्चा को दस-दस लाख ओबीसी, महिलाएं और किसानों को जोड़ने का लक्ष्य दिया गया है। वहीं, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा और अल्पसंख्यक मोर्चा दो-दो लाख नए सदस्य जोड़ने पर फोकस करेगा।

बैठक में कौन हुआ शामिल
इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष ,क्षेत्रीय महामंत्री,जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष समेत कुल करीब  करीब 1000 से अधिक पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों के सम्मिलित हुए। 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!