भाजपा ने उड़ाई संविधान की धज्जियां : अखिलेश

Edited By Ruby,Updated: 27 Jan, 2019 10:35 AM

bjp blames the constitution akhilesh

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित 70वें गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि देश को आज के ही दिन...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शासनकाल में संविधान की धज्जियां उड़ाई जा रही है। जनेश्वर मिश्र पार्क में आयोजित 70वें गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए यादव ने कहा कि देश को आज के ही दिन डॉ भीमराव अंबेडकर ने संविधान दिया था जिसकी भाजपा राज में धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।

अखिलेश ने कहा कि देश की 60 प्रतिशत संपत्ति नौ परिवारों में कैद होकर रह गई है। सामाजिक-आर्थिक विषमताओं में वृद्धि हुई है। पांच वर्ष में 50 हजार किसान आत्महत्या कर चुके है। न उनकी कर्जमाफी हुई, नहीं उनकी आय दुगनी हुई है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। जीएसटी ने व्यापार चौपट कर दिया है।  उन्होने कहा कि हमारे समाज की खूबसूरती है कि हम सब विभिन्न धर्म, बोली और जातियों के लोग मिलजुलकर रहते आए हैं। इस परंपरा को बनाए रखना है ताकि देश मजबूत रहे। आज हमें संकल्प लेना है कि देश खुशहाल हो, किसी गरीब, किसान का हक न छीना जाए।

 यादव ने कहा कि किसी को सम्मान मिले, समाजवादी कभी इस पर उंगली नहीं उठाते हैं। भाजपा ने यशभारती सम्मान पर सवाल उठाए। अब उन्हें कैसा लग रहा होगा जब उनके दिए सम्मान पर लोग प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा से जनता नाराज है। वह चाहती है कि देश को नया प्रधानमंत्री मिले। जनता वोट से इनका एनकाउण्टर करेगी।  इससे पहले पार्टी संस्थापक एवं पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव ने पार्टी मुख्यालय में ध्वजारोहण किया। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!