सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को कंगाल बनाने पर तुली है BJP: अखिलेश

Edited By Umakant yadav,Updated: 14 Aug, 2021 06:25 PM

bjp bent on making country poor by selling government assets akhilesh

समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को कंगाल बनाने पर तुली हुई है। चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिए भाजपा देशवासियों को धोखा दे रही है।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि भाजपा सरकारी संपत्तियों को बेचकर देश को कंगाल बनाने पर तुली हुई है। चंद पूंजीपतियों के लाभ के लिए भाजपा देशवासियों को धोखा दे रही है। यादव ने प्रदेश के प्रमुख व्यापारियों की बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी ईमानदारी से व्यापारियों का साथ निभाएगी। व्यापारियों की सुरक्षा और मान-सम्मान सपा सरकार में ही सुरक्षित है।

उन्होंने कहा कि सत्ता में आते ही बीजेपी ने अपना विकास किया है। 2014, 2017 और 2019 तीनों चुनावों में भाजपा ने जनता को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने देश को खोखला कर दिया है। भाजपा की अर्थनीति के कारण ही पूरी अर्थव्यवस्था ही रसातल में चली गयी है। सपा ही विकास के रास्ते पर चलती है। 2022 में समाजवादी सरकार बनने पर व्यापारियों की समस्याओं का अविलंब समाधान होगा। सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के कारण विकास थम गया है। वह छद्म एजेंडे पर काम करती है। अयोध्या के किसानों के साथ भाजपा ने अन्याय किया है। समाजवादी सरकार में ही किसानों की पूरी सुरक्षा होगी। किसान और व्यापारी एक दूसरे के पूरक हैं। भाजपा ने दोनों को दु:ख दिया है।

भाजपा सरकार ने अयोध्या के व्यापारियों को उजाड़ दिया। उनकी पीड़ा को अनसुना किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश की एकता सर्वोपरि है। जो संविधान के साथ नहीं है, उसके विरोध में रहना चाहिए। यही देशभक्ति है। देश के साथ छल किया है। भाजपा की नीतियां राष्ट्र विरोधी है। भाजपा चौतरफा जनता को लूटने में लगी है। खुदरा एवं छोटे व्यापारियों का जीवन भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है। मंहगाई और भ्रष्टाचार से जनता बेहाल है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!