Edited By Purnima Singh,Updated: 11 Jun, 2025 06:02 PM

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फूफा ने मिठाई देने के बहाने अपनी नाबालिग भतीजी को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया ......
सोनभद्र: उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक फूफा ने मिठाई देने के बहाने अपनी नाबालिग भतीजी को अपने घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर उसे डरा धमका कर जरिए तीन महीने तक उसका यौन शोषण करता रहा। पीड़िता के परिजनों को इस बात की जानकारी तब हुई जब उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। साथ ही पेट में तेज दर्द होने के साथ-साथ रक्तस्राव भी हुआ। पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है।
ऐसे हुई परिवार को जानकारी
पूरा मामला म्योरपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां एक 13 वर्षीय किशोरी के साथ उसके चचेरे फूफा ने तीन महीने तक दुष्कर्म और यौन शोषण किया। आरोपी ने 25 मार्च को पहली बार मिठाई देने के बहाने किशोरी को अपने घर बुलाकर अपराध किया था। फिर डरा-धमका कर इसे जारी रखा। पीड़िता की जब तबीयत बिगड़ी और पेट दर्द के साथ रक्तस्राव हुआ तब उसने अपनी मौसी को पूरी घटना के बारे में बताया। जिसके बाद परिजनों को जानकारी मिली। किशोरी को म्योरपुर सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस का बयान
इस संबंध में म्योरपुर थाना प्रभारी हेमंत कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पीड़िता का बयान दर्ज हो चुका है। मामले की जांच चल रही है।