Edited By Anil Kapoor,Updated: 14 Mar, 2021 12:14 PM
उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर हमलावर रहने वाले समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि बदायूं में उनकी सरकार के शासनकाल में शुरू हुए मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य आज भी....
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार पर हमलावर रहने वाले समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को कहा कि बदायूं में उनकी सरकार के शासनकाल में शुरू हुए मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य आज भी पूरा नहीं हो सका है।
यादव ने ट्वीट किया कि बदायूँ में सपा के समय बनना शुरू हुए मेडिकल कॉलेज का काम भाजपा सरकार के 4 साल के कार्यकाल में पूरा नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि भाजपा को जन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा व्यवस्था से कोई सरोकार नहीं है और उसका मकसद सिर्फ चुनाव जीतने का होता है।
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए सिर्फ चुनाव जीतना मुद्दा रहता है, जन स्वास्थ्य या चिकित्सा नहीं। उल्लेखनीय है कि यादव समय-समय पर राज्य की योगी सरकार पर आरोप लगाते रहे है कि उनकी सरकार में शुरू किए गए निर्माण कार्यों को भाजपा सिर्फ अपना नाम दे रही है।