अयोध्या में 25 नवंबर को भव्य आयोजन, भक्तों के लिए इस दिन से बंद हो जाएंगे रामलला के दर्शन

Edited By Mamta Yadav,Updated: 15 Nov, 2025 03:29 PM

ayodhya to host grand celebrations on november 25 darshan of ram lalla to be cl

अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले भव्य आयोजन को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से महत्वपूर्ण अपील की है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी कि इस विशेष आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई...

Ayodhya News: अयोध्या में 25 नवंबर को होने वाले भव्य आयोजन को देखते हुए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से महत्वपूर्ण अपील की है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने जानकारी दी कि इस विशेष आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री, राज्यपाल, मुख्यमंत्री सहित कई दिग्गज हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। सुरक्षा कारणों से उस दिन आम भक्तों के लिए रामलला के दर्शन बंद रहेंगे।

25 को पूरे दिन श्रद्धालु मंदिर में नहीं कर सकेंगे प्रवेश
ट्रस्ट के अनुसार, 24 नवंबर की रात से ही दर्शन बंद कर दिए जाएंगे और 25 नवंबर को पूरे दिन श्रद्धालु मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकेंगे। चंपत राय ने लोगों से अनुरोध किया है कि वे अपने घरों से ही इस ऐतिहासिक कार्यक्रम का आनंद लें।

लाइव प्रसारण की रहेगी सुविधा
श्रद्धालुओं की सहूलियत के लिए दूरदर्शन द्वारा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया जाएगा, जिसे घर बैठे देशभर में प्रमुख टीवी चैनलों पर देखा जा सकेगा। वहीं, अयोध्या में मौजूद भक्तों के लिए शहर के विभिन्न स्थानों पर बड़े LED स्क्रीन और विशाल पर्दे लगाए जाएंगे, ताकि वे भी सामूहिक रूप से इस ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बन सकें।

महासचिव चंपत राय ने कहा कि यह आयोजन राम मंदिर निर्माण की पूर्णता और उसके राष्ट्र को समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे भीड़ से बचें और शांतिपूर्वक घर से ही दर्शन का लाभ लें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!