Ayodhya Deepotsav 2023: 2500 कलाकार दिखाएंगे अपनी-अपनी संस्कृति की झलक,  24 लाख दीयों से जगमग होगी राम नगरी

Edited By Harman Kaur,Updated: 11 Nov, 2023 01:07 PM

ayodhya deepotsav 2023 2500 artists will show a glimpse of their culture

Ayodhya Deepotsav: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में दीपावली पर आज यानी 11 नवंबर को भव्य और दिव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। इस बार शहर के 51 घाटों पर 24 लाख दीये जलाकर नया रिकॉर्ड बनाया.....

Ayodhya Deepotsav: उत्तर प्रदेश की रामनगरी अयोध्या में दीपावली पर आज यानी 11 नवंबर को भव्य और दिव्य दीपोत्सव का आयोजन होगा। इस बार शहर के 51 घाटों पर 24 लाख दीये जलाकर नया रिकॉर्ड बनाया जाएंगे। वहीं, देशी विदेशी कलाकारों द्वारा मिलकर भगवान राम की शोभायात्रा निकाली जाएगी। जिसमें 24 राज्यों के करीब 2500 कलाकार शामिल होंगे, जो आकर्षण का केंद्र होंगे।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें.....
- अयोध्या दीपोत्सव: 101 रुपये देकर रामनगरी में जलवाएं अपने नाम का दीया, ये है पूरी प्रक्रिया

PunjabKesari

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत शोभायात्रा से होगी। यह शोभायात्रा साकेत महाविद्यालय से राम कथा पार्क तक सफर करेगी और पूरे रास्ते सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता रहेगा। जिसके बाद अयोध्या के राम कथा पार्क में भगवान राम का राज्य तिलक कार्यक्रम होगा।

PunjabKesari

 जहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं भगवान श्री राम का राजतिलक करेंगे। इसके बाद दीप जलाएं जाएंगे। जिसके लिए 24 लाख दीपक राम की पैड़ी में लगाए गए हैं। इसके बाद सरयू घाट के किनारे मां सरयू की आरती और भव्य आतिशबाजी का कार्यक्रम होगा।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें....
24 लाख दीये....विश्व रिकॉर्ड बनाने को तैयार अयोध्या नगरी, घर बैठे देखिए राम की नगरी की शानदार तस्वीरें

PunjabKesari

PunjabKesari

वहीं, इस बार दीपोत्सव में 24 राज्यों के करीब 2500 कलाकार शामिल होंगे। जो अपनी-अपनी संस्कृति का नजारा पेश करेंगे। जिसमें केरल का कथकली, गुजरात का गरबा, राजस्थान का कालबेलिया नृत्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहेगा। इस दीपोत्सव में चार देशों की रामलीला होगी। जिसमें रूस, श्रीलंका, नेपाल और सिंगापुर शामिल हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!