केरला में हथिनी के बाद अयोध्या में अधर्म: बम खाने से उड़ा सांड का जबड़ा, तालाब में गिन रहा आखिरी सां

Edited By Ajay kumar,Updated: 03 Jul, 2020 02:51 PM

ayodhya bull s jaw burnt by eating bombs last breath in the pond

धर्मनगरी में अधर्म कांड सामने आया है। केरला में गर्भवती हथिनी के साथ दर्दनाक घटना के बाद अब रामनगरी अयोध्या में भी इंसानियत शर्मसार हुई है। जहां बेजुबान जानवर को पेट की भूख भारी पड़ गई।

अयोध्या: धर्मनगरी में अधर्म कांड सामने आया है। केरला में गर्भवती हथिनी के साथ दर्दनाक घटना के बाद अब रामनगरी अयोध्या में भी इंसानियत शर्मसार हुई है। जहां बेजुबान जानवर को पेट की भूख भारी पड़ गई। भूख मिटाने के लिए विस्फोटक प्रदार्थ खाने से सांड का जबड़ा उड़ गया है। जिसके बाद घायल सांड तालाब में खड़े होकर अपने आखिरी सांसों का इंतजार कर रहा है। हालांकि ग्रामीणों की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

जी हां हम बात कर रहे हंै थाना महाराजगंज क्षेत्र के दतौली गांव की। यहां विस्फोटक पदार्थ खाने से सांड का आधा जबड़ा उड़ गया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया और अब गांव किनारे तालाब और आसपास अपनी जिंदगी के आखिर दिन गिन रहा है। 

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने एक सांड पाल रखा था जिससे गांव की गायों के गर्भाधान की क्रिया हो जाती थी। लेकिन अराजक तत्वों ने जंगली जानवर को मारने के लिए बम बनाकर चारों तरफ रखा था, घास चरते हुए सांड ने विस्फोटक पदार्थ भी खा लिया जो मुंह में ही फट गया, जिससे वह पूरी तरह घायल हो गया और जबड़ा उड़ गया। इसकी लिखित सूचना पुलिस चौकी पूरा बाजार को दी गई है।

थानाध्यक्ष महाराजगंज जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सांड के घायल होने की सूचना मिलते ही पशु चिकित्सक बुलाकर ग्रामीणों के सहयोग से सांड को पकड़कर उसका इलाज कराया गया, किंतु चिकित्सक के अनुसार उसकी स्थिति नाजुक है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि अराजक तत्वों के खोज में पुलिस टीम लगी है। शीघ्र ही बम बनाने वाले पुलिस के हाथ आ जाएंगे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!