शादियों में डीजे बजाने और महिलाओं के नाचने पर आपत्ति... शामली में आर्य जाट महासभा ने किया ‘सौरम पंचायत’ का समर्थन

Edited By Mamta Yadav,Updated: 15 Nov, 2025 04:20 PM

arya jat mahasabha supports souram panchayat in shamli

उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में आर्य जाट महासभा द्वारा गांव सौरम में सामाजिक कुरीतियों को लेकर आयोजित होने वाली तीन दिवसीय सर्वखाप पंचायत का समर्थन किया गया है। इस दौरान आर्य जाट महासभा के पदाधिकारियों ने अपनी तरफ से भी कई सामाजिक कुरीतियों जैसे...

Shamli News, (पंकज मलिक): उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में आर्य जाट महासभा द्वारा गांव सौरम में सामाजिक कुरीतियों को लेकर आयोजित होने वाली तीन दिवसीय सर्वखाप पंचायत का समर्थन किया गया है। इस दौरान आर्य जाट महासभा के पदाधिकारियों ने अपनी तरफ से भी कई सामाजिक कुरीतियों जैसे शादियों में डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध लगाए जाने और महिलाओं द्वारा शादियों में सड़कों पर नृत्य किए जाने को प्रतिबंधित किए जाने सहित अन्य कई कुरीतियों को खत्म करने हेतु कई बिंदु प्रस्तावित भी किए है।

सामाजिक कुरीतियों पर होगा मंथन
बता दें कि आर्य जाट महासभा के पदाधिकारियों द्वारा शहर के भैंसवाल रोड अपने कार्यालय पर एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। जहां संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि आगामी 16,17 और 18 नवंबर को जिला मुजफ्फरनगर के गांव सोरम में सामाजिक कुरीतियों को लेकर एक सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है और आर्य जाट महासभा इस महा पंचायत का खुलेदिल एवं समर्थन करती है और संगठन से जुड़े लोग इस महापंचायत में शिरकत भी करने वाले है। उन्होंने कहा कि इस सर्वजातीय सर्वखाप महापंचायत में सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने को लेकर विचार विमर्श किया जाएगा।

शादी समारोह में दान-दहेज और डीजे को प्रतिबंधित करने की मांग
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी तरफ से भी सामाजिक कुरीतियों के कुछ बिंदुओं जैसे शादी समारोह में दान-दहेज और डीजे को प्रतिबंधित किया जाए, शादियों के दौरान महिलाओं के सड़कों पर नृत्य पर पाबंदी लगाए जाए। मृत्यभोज पर प्रतिबंध लगाया जाए, खाप चौधरियों को अपना आपसी विवाद समाप्त कर समाज हित में कार्य करे, खाप चौधरी राजनीति से दूरी बनाए। शादी का आयोजन दिन के समय सीमित दायरे में किया जाए आदि प्रस्तावों को भी महापंचायत में शामिल कर उक्त सामाजिक कुरीतियों को भी दूर किया जाए।

इसके अलावा गठवाला खाप के चौधरी बाबा राजेंद्र द्वारा सोरम महापंचायत से दूरी बनाए जाने को लेकर केंद्र संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सभी खाप चौधरी आपसी मतभेद भुलाकर समाज हित में कार्य करे और बाबा राजेंद्र द्वारा बुलाई गई आकस्मिक पंचायत को लेकर भी उन्होंने आशा जताई है कि बाबा राजेंद्र सिंह पंचायत में जो भी निर्णय लेंगे वो खाप और समाज के लिए सकारात्मक होगा।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!