हाईकोर्ट अधीनस्थ अदालतों के सभी अंतरिम आदेश 10 जुलाई तक बढ़ाए गए

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 20 Jun, 2020 12:14 PM

all interim orders of high court subordinate courts extended till 10 july

इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लॉकडाउन के दौरान समाप्त होने वाले हाईकोर्ट, अधीनस्थ अदालतों, अधिकरणों, न्यायिक संस्थाओं द्वारा पारित सभी अंतरिम आदेश 10 जुलाई तक बढा दिए है...

प्रयागराजः इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने लॉकडाउन के दौरान समाप्त होने वाले हाईकोर्ट, अधीनस्थ अदालतों, अधिकरणों, न्यायिक संस्थाओं द्वारा पारित सभी अंतरिम आदेश 10 जुलाई तक बढा दिए है।

साथ ही जमानत ,बेदखली ,ध्वस्तीकरण आदि आदेशों की अवधि बढायी गयी है। न्यायालय ने स्पष्ट किया है कि अदालत के अगले आदेश पर निर्भर आदेशों पर कोई प्रभाव नहीं पडेगा। वे जारी रहेगे। याचिका की अगली सुनवाई 6 जुलाई को होगी।

यह आदेश मुख्य न्यायाधीश गोविन्द माथुर तथा न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा की खंडपीठ ने जनहित याचिका पर दिया है। कोर्ट ने 8 जून को जारी आदेश के तहत 29 जून तक आदेश बढाया था, उसे अब 10 जुलाई तक बढा दिया गया है। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!