मां के लिए चुनावी मैदान में दिखीं अखिलेश की बेटी अदिति यादव, मैनपुरी में कर रही धुआंधार प्रचार

Edited By Imran,Updated: 29 Apr, 2024 05:01 PM

akhilesh yadav s daughter aditi is fighting for her mother

उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव से पहले सपा और भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंकती हुई नजर आ रही है। मैनपुरी सीट पर भाजपा से जयवीर सिंह के साथ उनके पुत्र अतुल प्रताप सिंह ने प्रचार की कमान संभाल रखी है तो दूसरी तरफ सपा की प्रत्याशी डिंपल यादव बेटी अदिति...

UP Politics: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के चुनाव से पहले सपा और भाजपा अपनी पूरी ताकत झोंकती हुई नजर आ रही है। मैनपुरी सीट पर भाजपा से जयवीर सिंह के साथ उनके पुत्र अतुल प्रताप सिंह ने प्रचार की कमान संभाल रखी है तो दूसरी तरफ सपा की प्रत्याशी डिंपल यादव बेटी अदिति भी अब चुनावी मैदान में प्रचार कर रही हैं। 

बता दें कि विकासखंड जागीर क्षेत्र के कुसमरा मैनपुरी मार्ग स्थित गांव जगतपुर में आज सपा नेता अमित राजपूत के आवास पर नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान मौजूद महिलाओं ने माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। बुजुर्ग महिलाएं अदिति को आशीर्वाद देती हुई नजर आई। अदिति यादव ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा मैं यहां आप सभी का आशीर्वाद लेने आई हूं। आप सभी लोगों ने मेरा इतना प्रेम और अपनेपन से स्वागत किया। उसके लिए मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं। समाजवादी पार्टी ने हमेशा किसानों, महिलाओं और युवाओं के हक की बात की है। हमारे समाज में समान अधिकार के लिए आप सभी लोग आने वाली 7 तारीख को समाजवादी पार्टी को वोट दीजिएगा। हम सब लोग मिलकर एक ऐसी सरकार बनाएंगे जों महिलाओं को सशक्त रखें। युवाओं को नौकरी दे और बच्चों की शिक्षा बेहतर करें।

 

अखिलेश यादव के बेटी अदिति यादव लगभग एक दिन में आधा दर्जन से अधिक नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं और लोगो से अपनी मां डिंपल यादव को जिताने के लिए अपील कर रही हैं। अदिति यादव, महिलाओं से खूब मिल रही हैं। वहीं अदिति यादव मीडिया से दूरी बनाए हुए हैं, काफी प्रयास के बाबजूद भी उन्होंने इंटरव्यू देने से मना कर दिया।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!