विवेक तिवारी के परिजनों से अखिलेश यादव ने की मुलाकात

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 01 Oct, 2018 05:02 PM

akhilesh s statement on vivek tiwari murder said

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतक विवेक तिवारी के परिजनों से उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए...

लखनऊः समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मृतक विवेक तिवारी के परिजनों से उनके आवास पहुंचकर मुलाकात की। इससे पहले उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाए।

यादव ने पत्रकारों से कहा कि एपल कपंनी के अधिकारी की हत्या से उत्तर प्रदेश को देश दुनिया में शर्मसार होना पडा है। राज्य में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है। अपराधी तो क्या पुलिस वाले ही अब आम जनता की जान के दुश्मन बने हुये हैं। प्रदेश में एक के बाद एक हो रहे फर्जी एनकाउंटर से समूचा प्रदेश सहमा हुआ है।

उन्होंने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री पर आपराधिक मामले दर्ज है। सपा लगातार कहती आ रही है कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से कानून व्यवस्था की बेहतरी की उम्मीद बेमानी है। मुख्यमंत्री सदन में डराने की भाषा बोलते है। वह पुलिस वालों को बोलते है ‘ठोक दो इनको‘। इसी का नतीजा है कि पुलिस खुलेआम लोगो को गोली मार रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इससे पहले अलीगढ मुठभेड़ को लेकर पूरे देश ने भाजपा सरकार पर सवालिया निशान लगाया है। मानवाधिकार आयोग की तरफ से जितने नोटिस उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार को मिले हैं, उतने किसी सरकार को नहीं मिले। 

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!