अखिलेश का बड़ा हमला, कहा- विनाश-विध्वंस की राजनीति करती है भाजपा

Edited By Ajay kumar,Updated: 25 Jul, 2022 08:35 AM

akhilesh s big attack said bjp does politics of destruction and destruction

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सपा विकासपरक और रचनात्मक राजनीति करती है। सपा की प्राथमिकता में वंचित और उपेक्षित वर्ग हैं, जिन्हें सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाया है। भाजपा विनाश-विध्वंश की राजनीति करती...

लखनऊः सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक फिर बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि सपा विकासपरक और रचनात्मक राजनीति करती है। सपा की प्राथमिकता में वंचित और उपेक्षित वर्ग हैं, जिन्हें सम्मान और अधिकार नहीं मिल पाया है। भाजपा विनाश-विध्वंश की राजनीति करती है और सत्ता हासिल करने के लिए नफरत फैलाने में लगी रहती है।

अखिलेश यहीं नहीं रुके उन्होंने कहा है कि भाजपा का एजेंडा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने का है। समाज में तनाव पैदा कर अपना राजनीतिक स्वार्थ साधना ही भाजपा का लक्ष्य है, जबकि सपा लोकतंत्र और सामाजिक एकता के लिए प्रतिबद्ध है। भाजपा सत्ता के लिए सरकार का दुरुपयोग करती है। भाजपा सरकार ने विकास का झूठा भ्रम फैलाकर जनता को गुमराह किया है। विकास योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई हैं। मंत्रियों और अधिकारियों में सरकारी बजट के बंदरबांट की होड़ लगी है।

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!