Edited By Ruby,Updated: 13 Apr, 2018 04:18 PM
भले ही 2019 के लोकसभा चुनावों को अभी समय बाकी है। इसके बावजूद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पार्टी को मजबूत बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस बीच पश्चिम यूपी में समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता ने अखिलेश यादव को झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता...
लखनऊः भले ही 2019 के लोकसभा चुनावों को अभी समय बाकी है। इसके बावजूद सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पार्टी को मजबूत बनाने का काम शुरू कर दिया है। इस बीच पश्चिम यूपी में समाजवादी पार्टी के एक बड़े नेता ने अखिलेश यादव को झटका देते हुए भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है।
दरअसल यूपी के अमरोहा की सपा नेत्री माया देवी ने अपने कई समर्थकों के साथ आज भाजपा का दामन थाम लिया है। माया देवी के ऐसा करने के पीछे कुर्सी छिन जाने का डर बताया जा रहा है। सपा नेत्री अमरोहा के हसनपुर ब्लॉक की प्रमुख हैं।
ब्लॉक प्रमुख ने अपने पति सहित 50 से ज्यादा समर्थकों के साथ कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान और अमरोहा भाजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर की मौजूदगी में भाजपा ज्वाइन की। सियासी गलियारों में इसे जिले में सपा के लिए बड़ा झटका बताया जा रहा है। अब देखना होगा कि 2019 में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन पर इसका कैसा असर पड़ता है।