UP News: कल अयोध्या जाएंगे अजय राय, रेप पीड़ित दलित छात्रा के परिजनों से करेंगे मुलाकत

Edited By Mamta Yadav,Updated: 16 Sep, 2024 02:01 AM

ajay rai will go to ayodhya tomorrow will meet the family of the rape victim

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कल अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे में अजय राय रौनाही थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय दोपहर 1:00 बजे रौनाही पहुंचेंगे।

Lucknow News, (अश्वनी कुमार सिंह): कांग्रेस के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कल अयोध्या के दौरे पर रहेंगे। अपने दौरे में अजय राय रौनाही थाना क्षेत्र में दुष्कर्म पीड़ित छात्रा के परिजनों से मुलाकात करेंगे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय दोपहर 1:00 बजे रौनाही पहुंचेंगे।

बता दें कि अयोध्या राममंदिर में सफाई का काम करने वाली दलित छात्रा से कुछ लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में 8 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार घटना में शामिल पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पीड़िता बीए अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रही है। अयोध्या के कैंट थाने में छात्रा द्वारा दर्ज कराई गयी प्राथमिकी के अनुसार, 16 से 25 अगस्त के बीच तीन अलग-अलग मौकों पर उससे सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कैंट के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) अमरेंद्र प्रताप सिंह ने शुरू में बताया था कि प्राथमिकी 2 सितंबर को दर्ज की गई और 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद, शुक्रवार दोपहर को अयोध्या के पुलिस अधीक्षक (शहर) मधुवन सिंह ने दो और गिरफ्तारियों की पुष्टि की। सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किये गए लोगों की पहचान वंश, विनय, शारिक, शिवा और उदित के रूप में हुई है।

 

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!