Edited By Imran,Updated: 20 Jun, 2022 07:04 PM

लोकसभा उप चुनाव के लिए रामपुर में 23 जून को वोट डाले जाएंगे। मतदान का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी जंग तेज होती जा रही है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 11 बजे बिलासपुर विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
लखनऊ: लोकसभा उप चुनाव के लिए रामपुर में 23 जून को वोट डाले जाएंगे। मतदान का दिन जैसे-जैसे करीब आ रहा है, वैसे-वैसे चुनावी जंग तेज होती जा रही है। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल 11 बजे बिलासपुर विधानसभा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह 12.15 बजे मिलक (सुरक्षित) विधानसभा में भी कार्यक्रम में भाग लेगें।
बता दें कि रामपुर लोकसभा उपचुनाव में छह प्रत्याशी मैदान में हैं। बसपा और कांग्रेस ने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं। सपा और भाजपा ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी हैलगाए हैं। साल 2019 में इस सीट पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव आजम खां सांसद निर्वाचित हुए थे। इस बार विधानसभा चुनाव में वह 10वीं बार शहर विधायक बने। इसके बाद उन्होंने सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया। अब यहां उपचुनाव हो रहा है। सपा से आजम खां के करीबी आसिम राजा प्रत्याशी हैं, जबकि भाजपा से घनश्याम सिंह लोधी उम्मीदवार हैं।