Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Aug, 2019 04:44 PM
हमीरपुर में तेज बारिश रविवार को कच्चे मकानों पर आफत बन कर बरसी। जिसके चलते शहर के बीचों बीच एक मकान को धराशाई कर दिया। जिसमें एक वृद्ध दब गया, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन...
हमीरपुरः हमीरपुर में तेज बारिश रविवार को कच्चे मकानों पर आफत बन कर बरसी। जिसके चलते शहर के बीचों बीच एक मकान को धराशाई कर दिया। जिसमें एक वृद्ध दब गया, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन से उसको सही सलामत निकाल लिया गया है। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया।
रेस्क्यू ओपरेशन की यह तस्वीरें हमीरपुर मुख्यालय के कालपी तिराहे की हैं। यहां तेज बारीश की वजह से रविवार कच्चा मकान धराशाई हुआ है जिसमें हबीब नाम का 65 वर्षीय वृद्ध दब गया। मकान गिरते ही आस पास के सैकड़ों लोग इकठ्ठा हो गए। स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
जिसमें एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद कामयाबी भी मिल गई और हबीब को सकुशल निकाल लिया गया। साथ ही उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां उसका इलाज चल रहा है। इस हादसे में हबीब की गृहस्थी तहस नहस हो गई है।