आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर दर्दनाक हादसा: महिलाओं समेत 4 लोगों की मौत, गर्भवती घायल

Edited By Deepika Rajput,Updated: 19 Oct, 2019 01:11 PM

4 people including two women died

ताजनगरी आगरा में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार मारुति कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं इस दौरान एक गर्भवती महिला घायल हो गई।

आगराः ताजनगरी आगरा में शनिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। यहां आगरा-अलीगढ़ मार्ग पर एक तेज रफ्तार मारुति कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में 4 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। वहीं इस दौरान एक गर्भवती महिला घायल हो गई।

पुलिस के अनुसार, खंदौली थाना इलाके के पिलीपोखर गांव के पास एक मारुति कार ट्रक में जा घुसी। कार सवार सभी लोग महिला को डिलीवरी के लिए ले जा रहे थे। हादसे में कार सवार दो महिलाओं समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गर्भवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, सभी मृतक सादाबाद थाना इलाके के विशाबर गांव के हैं। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
 

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!