यूपी में संदिग्ध परिस्थितियों में 4 लड़कियां लापता, तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Pooja Gill,Updated: 30 Nov, 2024 10:55 AM

4 girls missing under suspicious

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से 4 किशोरिया संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। चारों सहेलिया खेत से साग तोड़ने के लिए घर से कह कर निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन को किसी अनहोनी की आशंका हुई...

कौशांबी (कुलदीप द्विवेदी): उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले से 4 किशोरिया संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। चारों सहेलिया खेत से साग तोड़ने के लिए घर से कह कर निकली थी। शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिजन को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने किशोरियों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कही पता नही लगा। जिस पर परिजन ने थाने में तहरीर दी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और कई टीमों का गठन कर किशोरियों की तलाश कर रही है।

जानिए क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे की रहने वाली सीमा देवी ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री अंजली देवी, 14 वर्षीय गीता देवी, 17 वर्षीय विमला देवी और पड़ोसी 14 वर्षीय गीता सब आपस मे सहेली थी। सुबह 11ः00 बजे खेत से साग तोड़ने के लिए घर से निकली थी। लेकिन शाम तक वापस नही लौटी। परिजनों ने किशोरियों की काफ़ी तलाश की, लेकिन कही पर भी नही मिली है। अनहोनी की आशंका में सीमा देवी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस को जानकारी दी।

पुलिस विभाग में मचा हड़कंप
4 नाबालिग किशोरियों के गायब होने की सूचना पर पुलिस विभाग और लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने तहरीर के हिसाब से मुकदमा दर्ज कर किशोरियों को खोजने के लिए कई टीमों का गठन कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस संदिग्ध ठिकानों के अलावा इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी चेक कर रही है। लेकिन अभी तक पुलिस टीम को कोई सफलता नहीं मिली है। उधर परिजन बेटियों के लापता होने से चिंतित है।

यह भी पढ़ेंः सपा प्रतिनिधिमंडल के संभल जाने से पहले बड़ा एक्शन, पुलिस ने नेताओं को किया नजरबंद
सपा प्रतिनिधिमंडल के संभल जाने से पहले बड़ा एक्शन लिया गया है। शनिवार की सुबह उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव के घरों के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई। इसके अलावा, समाजवादी पार्टी (सपा) के एक और नेता श्यामलाल पाल के घर के बाहर भी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। दरअसल, सपा के एक डेलिगेशन को संभल जिले में जाना था, लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने इन नेताओं को उनके घरों में ही नजरबंद कर दिया।

 


 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!