UP में आंधी पानी से गर्मी से मिली राहत, गरज चमक के साथ वर्षा के आसार

Edited By Ramkesh,Updated: 06 May, 2026 09:18 PM

thunderstorms bring relief from heat in uttar pradesh with chances of rain and

उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव का असर स्पष्ट रूप से देखने को मिला है। कई जिलों में तापमान सामान्य से नीचे दर्ज किया गया, जबकि आसमान में आंशिक बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग के अनुसार राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6.4 डिग्री कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री नीचे है। हवा में नमी का स्तर अधिकतम 91 प्रतिशत तक पहुंचा, जिससे उमस का भी एहसास बना रहा।

PunjabKesari

प्रदेश के विभिन्न जनपदों में भी तापमान में गिरावट दर्ज की गई। प्रयागराज में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री कम है। कानपुर शहर में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री और न्यूनतम 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉडर् किया गया। वाराणसी, गोरखपुर, झांसी, आगरा और मेरठ समेत अधिकांश शहरों में भी तापमान सामान्य से 3 से 8 डिग्री तक कम दर्ज किया गया।

सम विभाग ने आगामी 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया है कि लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में आंशिक बादल छाए रहने के साथ गरज-चमक और हल्की बारिश की संभावना है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। इसके साथ ही विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि प्रदेश के कुछ इलाकों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना भी है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। 

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बदलाव से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बदला हुआ रह सकता है। किसानों को भी सलाह दी गई है कि वे मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाएं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!