विजयदशमी पर तय हुई चारों धाम के कपाट बंद होने की तिथि और समय, जानिए शुभ मुहूर्त

Edited By Nitika,Updated: 25 Oct, 2020 01:52 PM

the doors of all four dhams will be closed on this day

विजयदशमी के पावन पर्व पर आज चारों धाम के कपाट बंद होने की तिथि और समय तय किया गया। केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर विधि-विधान के साथ बंद होंगे।

 

रुद्रप्रयागः विजयदशमी के पावन पर्व पर आज चारों धाम के कपाट बंद होने की तिथि और समय तय किया गया। केदारनाथ धाम के कपाट 16 नवंबर को सुबह 5 बजकर 30 मिनट पर विधि-विधान के साथ बंद होंगे।

रविवार को विजय दशमी पर्व पर बद्रीनाथ धाम में रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी, मुख्य कार्याधिकारी बीडी सिंह, तीर्थयात्रियों व हक-हकूकधारियों की मौजूदगी में धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल ने धाम के कपाट बंद करने की तिथि घोषित की। बद्रीनाथ धाम के कपाट 19 नवंबर को अपराह्न 3 बजकर 35 मिनट पर मेष लग्न में बंद होंगे। रावल ईश्वरी प्रसाद नंबूदरी ने तिथि पर अपनी सहमति दी। 

15 नवंबर को इस समय बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट के पावन पर्व पर 15 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल एवं सचिव दीपक सेमवाल ने बताया कि दोपहर 12 बजकर 30 मिनट पर मां गंगा की डोली मुखबा के लिए रवाना होगी तथा भैया दूज के पावन पर्व पर 16 नवंबर को मुखबा स्थित गंगा मंदिर में मां गंगा की मूर्ति को स्थापित किया जाएगा।

16 नवंबर को भैयादूज पर बंद होंगे यमुनोत्री धाम के कपाट
वहीं यमुनोत्री धाम के कपाट 16 नवंबर को भैयादूज के पावन पर्व पर दोपहर सवा 12 बजे अभिजीत लग्न पर शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। मंदिर समिति के प्रवक्ता बागेश्वर उनियाल ने बताया कि इससे पूर्व मां यमुना के मायके खरशाली गांव से शनिदेव की डोली साढ़े 7 बजे अपनी बहन यमुना की डोली को लेने यमुनोत्री धाम के लिए रवाना होगी।  
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!