भरसक प्रयास के बावजूद भी कांग्रेस को जीत नहीं दिला सकीं प्रियंका गांधी, लोकसभा-विधानसभा चुनाव में पार्टी को मिली भारी निराशा

Edited By Ajay kumar,Updated: 24 Dec, 2023 10:06 PM

priyanka gandhi remained empty handed in lok sabha and assembly elections

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भारी प्रयास के बाद भी राज्य प्रभारी रहते हुए प्रदेश कांग्रेस को ऊंचाई नहीं नहीं ला सकीं। 2022 में प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी निराशा झेलनी पड़ी थी।

लखनऊ: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भारी प्रयास के बाद भी राज्य प्रभारी रहते हुए प्रदेश कांग्रेस को ऊंचाई नहीं नहीं ला सकीं। 2022 में प्रदेश के विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी निराशा झेलनी पड़ी थी।

पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी को प्रदेश में सक्रिय राजनीति में लाया गया
2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान प्रियंका गांधी को प्रदेश में सक्रिय राजनीति में लाया गया था। पार्टी ने प्रदेश को दो हिस्सों में बांटा था। पश्चिमी यूपी के प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया थे और पूर्वी यूपी की प्रभारी प्रियंका गांधी थीं। 2019 के चुनाव में पार्टी सिर्फ एक सीट जीत सकी। उस समय के कांग्रेस अध्यक्ष रहे राहुल गांधी अपनी सीट अमेठी से हार गए। कांग्रेस सिर्फ रायबरेली की सीट बचा न सकी थी। सोनिया गांधी इस सीट पर जीती थीं, पर वोटों का अंतर बहुत कम था। सिंधिया के प्रभारी पद से हटने के से बाद प्रदेश का पूरा प्रभार प्रियंका गांधी को मिला था।

PunjabKesari

अपने चुनावी भाषणों से प्रियंका ने लोगों को अपनी तरफ मोड़ने का प्रयास किया, पर विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी निराशा हाथ लगी
पिछले विधानसभा चुनाव हो या फिर किसानों, महिलाओं व युवाओं को लेकर पार्टी का आंदोलन। प्रियंका गांधी हर जगह सक्रिय नजर आयीं। प्रियंका के रहने से पार्टी कार्यकर्ताओं में लगातार उत्साह भरता रहा। अपने चुनावी भाषणों से प्रियंका ने प्रदेश के लोगों को अपनी तरफ मोड़ने का भरसक प्रयास किया, पर विधानसभा चुनाव में पार्टी को भारी निराशा हाथ लगी। पार्टी के हार के बाद प्रियंका गांधी का प्रदेश में आना बहुत ही कम हो गया था। कर्नाटक समेत अन्य राज्यों में प्रियंका की सक्रियता ज्यादा रही। पार्टी में लगातार चर्चा चलती रही कि वह अब प्रदेश प्रभारी पद पर रहने को इच्छुक नहीं हैं।

PunjabKesari

रायबरेली या अमेठी से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका
पार्टी में चर्चा है कि प्रियंका गांधी वाड़ा अगला लोकसभा चुनाव सोनिया गांधी की सीट रायबरेली या अमेठी से लड़ सकती हैं। इंडिया गठबंधन की पिछली बैठक में प्रियंका को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने वाराणसी से लड़ाने की भी चर्चाएं हो चुकी है। पार्टी नेताओं का कहना है कि जिस सीट से चुनाव लड़ना चाहेंगी, पार्टी उन्हें लड़ाएगी। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पहले भी प्रियंका से प्रदेश के किसी भी सीट चुनाव लड़ने का न्यौता दे चुके हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!