Edited By Pardeep,Updated: 25 Nov, 2026 04:59 AM

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर दी है। सपा की इस पहली सूची में 5 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया है। पार्टी ने सहारनपुर की बेहद चर्चित सीटों बेहट और सहारनपुर सदर के अलावा शामली, अमरोहा और ललितपुर से भी अपने प्रत्याशी तय कर दिए हैं।
कांग्रेस की मांग वाली सीटों पर एकतरफा ऐलान
सपा के इस कदम से विपक्षी खेमे में सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ गया है। जिन दो सीटों सहारनपुर की बेहद और सहारनपुर सदर पर सपा ने अपने प्रत्याशी घोषित किए हैं, उन दोनों ही सीटों की मांग कांग्रेस पार्टी कर रही थी। हालांकि, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस के साथ बातचीत अंतिम रूप से तय हुए बिना ही इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए, जिसे कांग्रेस पर राजनीतिक दबाव बढ़ाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।
अखिलेश यादव का 'X' पर खुला खत: "मनचाही सीटें न मिलने पर निराश न हों"
सूची जारी करने के साथ ही सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' (पूर्व में ट्विटर) पर एक लंबा-चौड़ा खुला खत लिखा है। अपने इस खत के माध्यम से उन्होंने कांग्रेस को सलाह दी है कि अगर उन्हें चुनाव में मनचाही सीटें न मिलें, तो उन्हें निराश होने की जरूरत नहीं है।