महात्मा गांधी के वो 10 विचार, अपना लिए तो हो जाएगी जीवन की नैया पार

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 02 Oct, 2020 04:02 PM

10 thoughts of mahatma gandhi

महात्मा गांधी वो नाम जिससे पूरे भारत में शायद ही कोई अपरिचित हो। भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी की 2 अक्तूबर यानी कि आज 151वीं जयंती है। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी हैं, लेकिन उन्हें बापू या महात्मा गांधी के नाम...

यूपी डेस्कः महात्मा गांधी वो नाम जिससे पूरे भारत में शायद ही कोई अपरिचित हो। भारत के राष्ट्रपिता कहे जाने वाले महात्मा गांधी की 2 अक्तूबर यानी कि आज 151वीं जयंती है। महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी हैं, लेकिन उन्हें बापू या महात्मा गांधी के नाम से भी जाना जाता है। देश की आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महात्मा गांधी  बिना आजादी का इतिहास अधूरा है। अंहिसा के पक्षधर गांधी के विचारों ने न केवल भारतवासियों को प्रभावित किया, बल्कि दुनिया के तमाम देशों ने इस विचार को अपनाया। इतना ही नहीं भारतीय इतिहास में बापू का नाम सबसे प्रेरणादायक महापुरूषों में शुमार है। आज भी भारतीय ही नहीं दुनिया के तमाम दिग्गज नेता भी उनके विचारों को मानते हैं और उस पर चलते हैं। अपने प्रेरणास्रोत विचारों के माध्यम से बापू आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। ऐसे में आजम गांधी जयंती पर उनके 10 अनमोल विचारों को आपके साथ सांझा करने जा रहे हैं। जिन्हें आप अपने जीवन में अपना सकते हैं।

महात्मा गांधी के 10 अनमोल विचार:

1.  खुद वो बदलाव बनिए, जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।

2. पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हंसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जाएंगे।

3. व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वहीं बन जाता है।

4.  अपनी गलती को स्वीकारना झाडू लगाने के समान है, जो धरातल की सतह को चमकदार और साफ कर देती है।

5. दूसरों की सेवा में खुद को खो दो। यह खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है।

6. भारत तक स्वतंत्रता हासिल करेगा जिस दिन एक महिला रात में सड़कों पर स्वतंत्र रूप से चलने लगेगी।

7. मौन सबसे सशक्त भाषण है, धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी

8. कमजोर कभी माफी नहीं मांगते, क्षमा करना तो ताकतवर व्यक्ति की विशेषता है

9. आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए। मानवता सागर के समान है, यदि सागर की कुछ बूंदें गन्दी हैं, तो पूरा सागर गंदा नहीं हो जाता।

10. पाप से घृणा करो, पापी से प्रेम करो।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!