दहेज की मांग से परेशान होकर पत्नी ने की आत्महत्या, पति गिरफ्तार

Edited By Ajay kumar,Updated: 19 Feb, 2020 11:01 AM

wife commits suicide demand for dowry husband arrested

दहेज की मांग को लेकर ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जिसमें कई लड़कियां परेशान होकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाती है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के दुमका जिले से सामने आया है

दुमकाः दहेज की मांग को लेकर ऐसी कई घटनाएं सामने आई हैं जिसमें कई लड़कियां परेशान होकर आत्महत्या करने पर मजबूर हो जाती है। ऐसा ही एक मामला झारखंड के दुमका जिले से सामने आया है जिसमें पति द्वारा दहेज के लिए परेशान करने पर पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली जिसके बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि दुमका नगर थाना क्षेत्र में गिलानपाड़ा मोहल्ले में किराए पर रहने वाले रमन कुमार सिंह की पत्नी कोमल सिंह ने सोमवार रात पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पति और उसके परिजनों ने शव को पंखे से उतारा। मंगलवार सुबह परिजनों की सूचना पर पहुंची नगर थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म के लिए भेज दिया।

इस घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मृतका के पिता से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उन्होंने बताया कि आरोपी पति उनकी बेटी को हर रोज दहेज के लिए प्रताड़ित करता था। मृतका के पिता के बयान पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज़ कर आरोपी पति रमन कुमार सिंह को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के पिता ने पुलिस को उसकी बेटी के कमरे से 4 लाख के जेवरात के गायब होने की भी सूचना दी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!