Edited By prachi,Updated: 12 Jan, 2020 06:25 PM
झारखंड के गिरिडीह जिले में सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जुलूस में कुछ लोगों के द्वारा पथराव किया गया। इसके कारण स्थिति असामान्य हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना गिरिडीह जिले के टावर...
गिरिडीहः झारखंड के गिरिडीह जिले में सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) के समर्थन में निकाली गई तिरंगा यात्रा में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब जुलूस में कुछ लोगों के द्वारा पथराव किया गया। इसके कारण स्थिति असामान्य हो गई।
जानकारी के अनुसार, घटना गिरिडीह जिले के टावर चौक इलाके की है, जहां पर रविवार को सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसी बीच मुस्लिम बाजार में जुलूस पहुंचते ही कुछ लोगों के द्वारा जुलूस में पथराव किया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थिति पर नियंत्रण पाया और शांति व्यवस्था बहाल की।
बता दें कि गिरिडीह एसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित अन्य पदाधिकारियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर लोगों से स्थिति सामान्य करने का निवेदन किया। फिलहाल पुलिस पत्थरबाजों की खोजबीन में लगी हुई है।