Edited By Nitika,Updated: 09 Mar, 2020 11:29 AM
झारखंड के चाईबासा जिले में शादी में चिकन खाने के बाद छात्रा फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई। साथ ही इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य 33 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
चाईबासाः झारखंड के चाईबासा जिले में शादी में चिकन खाने के बाद छात्रा फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई। साथ ही इलाज के क्रम में उसने दम तोड़ दिया। वहीं अन्य 33 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, मामला चाईबासा जिले का है, जहां पर कई गांव के लोग तिलिंगदिरी गांव में बुधनी कच्छप की शादी समारोह में शामिल होने गए थे। इसी बीच वहां पर बारातियों ने चिकन आदि कई मांसाहारी पदार्थ खाए। शादी समारोह के बाद घर लौटने पर कई लोगों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने लगी। साथ ही कई लोग बेहोश होने लगे।
वहीं हालत खराब होने पर सभी लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि सभी लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए हैं। बता दें कि फूड प्वाइजनिंग का शिकार होने पर एक छात्रा की मौत हो गई। इसके अतिरिक्त अन्य 33 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।