Edited By Nitika,Updated: 08 Feb, 2020 10:51 AM

झारखंड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन राज्य के नए महाधिवक्ता नियुक्त किए गए हैं। विधि विभाग ने शुक्रवार को रंजन को महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की।
रांचीः झारखंड उच्च न्यायालय के वरीय अधिवक्ता राजीव रंजन राज्य के नए महाधिवक्ता नियुक्त किए गए हैं। विधि विभाग ने शुक्रवार को रंजन को महाधिवक्ता नियुक्त किए जाने की अधिसूचना जारी की।
झारखंड सरकार के गृह विभाग ने पूर्व में उन्हें उच्च न्यायालय में अपना विशेष अधिवक्ता भी नियुक्त किया था। वह भारतीय इस्पात प्राधिकरणः सेल, एसईसी, समेत कई कंपनियों के वकील भी रह चुके हैं। रंजन सेवा मामलों, संवैधानिक, आपराधिक और कर मामलों के विशेषज्ञ हैं। वह राज्य के अपर महाधिवक्ता और झारखंड राज्य बार काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
बता दें कि हाल के विधानसभा चुनाव के बाद झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद राज्य के पूर्व महाधिवक्ता अजीत कुमार ने इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से वह कार्यवाहक महाधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। सरकार ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए राजीव रंजन को नया महाधिवक्ता नियुक्त किया।