सिमडेगा में भीषण सड़क हादसाः दो बाइकों की टक्कर में 5 लोगों की मौत, 2 की हालत गंभीर

Edited By prachi,Updated: 16 Aug, 2019 11:24 AM

horrific road accident in simdega

झारखंड के सिमडेगा से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर सिमडेगा सदर अस्पताल...

सिमडेगाः झारखंड के सिमडेगा से भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है जहां दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर सिमडेगा सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, हादसा जिले के जोकबहार में हुआ। आमने-सामने से आ रही दो बाइक में टक्कर हो गई। इससे दोनों बाइक पर सवार पांच युवकों की मौत हो गई वहीं दो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को गंभीर हालत में रांची के रिम्स रेफर किया गया है।

मृतकों की पहचान सलडेगा निवासी मार्शल डांग, कोलेबिरा के गमहाइर टोली निवासी दामोदर खैरवार, गमहाइर टोली निवासी दिबरू खैरवार और सलडेगा के मोदी टोली निवासी के रूप में हुई। घायल खिरोधर खैरवार और परशुराम खैरवार को गंभीर हालत में रिम्स रेफर किया गया। घटना के चलते युवकों के परिजनों में मातम का माहौल फैला हुआ है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!