झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी BJP

Edited By Jagdev Singh,Updated: 18 Jul, 2019 01:32 PM

bjp ready for assembly elections in jharkhand

लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड में विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल इसी साल समाप्त होना है। इसलिए केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी ने तीनों राज्यों में अपने...

रांची: लोकसभा चुनावों में मिली बड़ी जीत से उत्साहित भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) झारखंड में विधानसभा चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। झारखंड विधानसभा का कार्यकाल इसी साल समाप्त होना है। इसलिए केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी ने तीनों राज्यों में अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना शुरू कर दिया है।

13-14 जुलाई को बीजेपी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की झारखंड यात्रा के दौरान इस विषय पर कोर कमेटी की बैठक में चर्चा हुई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, झारखंड यात्रा के दौरान नड्डा ने प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए संभावित उम्मीदवारों पर भी चर्चा की।

वर्ष 2014 में लोकसभा चुनावों में प्रचंड बहुमत के साथ सत्ता में आई नरेंद्र मोदी की सरकार के बाद इन तीनों राज्यों में विधानसभा चुनाव हुए थे। झारखंड में भी बीजेपी ने अपने दम पर सरकार बनाई थी।

 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!