झारखंड में 4 IAS अधिकारियों का तबादला, 2 को अतिरिक्त प्रभार

Edited By Ajay kumar,Updated: 21 Oct, 2019 05:28 PM

4 ias officers transferred in jharkhand 2 additional charges

झारखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुये आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों का तबादला कर दिया। वहीं दो को अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी है।

रांचीः झारखंड सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुये आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के चार अधिकारियों का तबादला कर दिया। वहीं दो को अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी है।

जानकारी के अनुसार, कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग की यहां जारी अधिसूना के अनुसार सिमडेगा जिले की उपायुक्त विप्रा भाल को निबंधक महानिरीक्षक के पद पर तबादला कर दिया गया है। वहीं झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक मृत्युंजय कुमार बरणवाल को सिमडेगा जिले का उपायुक्त बनाया गया है। साहेबगंज के उपायुक्त राजीव रंजन को नगरीय प्रशासन, रांची के निदेशक पद पर स्थानांतरित किया गया है।

इसके अलावा उन्हें झारखंड एड्स कंट्रोल सोसाइटी के परियोजना निदेशक पद की अतिरिक्त जिम्मेवारी भी सौंपी गई है। वहीं, निबंधक महानिरीक्षक वरुण रंजन को साहेबगंज के उपायुक्त के पद पर तबादला किया गया है। इसी तरह श्रीकृष्ण लोक प्रशासन संस्थान, रांची के महानिदेशक एल. खियांग्ते को अपने कार्यों के साथ ऊर्जा विभाग का अपर मुख्य सचिव तथा झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंधक निदेशक का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, खेलकूद, झारखंड के निदेशक अनिल कमार सिंह को अपने कार्यों के साथ राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, रांची के अपर निदेशक की अतिरिक्त जिम्मेवारी सौंपी गई है।


















 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!